सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

sanskrit 2022 -23

भाषा बोली और व्याकरण

(नमस्कार मित्रो ! आज हम सामान्य हिन्दी के अंतर्गत भाषा , बोली और व्याकरण विषय पर चिंतन करेंगे।)
1.भाषा, बोली और व्याकरण •
भाषा– भाषा मूलतः ध्वनि–संकेतों की एक व्यवस्था है, यह मानव मुख से निकली अभिव्यक्ति है, यह विचारों के आदान–प्रदान का एक सामाजिक साधन है और इसके शब्दों के अर्थ प्रायः रूढ़ होते हैँ।
भाषा अभिव्यक्ति का एक ऐसा समर्थ साधन है जिसके द्वारा मनुष्य अपने विचारों को दूसरों पर प्रकट कर सकता है और दूसरों के विचार जान सकता है। अतः हम कह सकते हैँ कि “भावों और विचारों की अभिव्यक्ति के लिए रूढ़ अर्थों मेँ प्रयुक्त ध्वनि संकेतों की व्यवस्था ही भाषा है।”

प्रत्येक देश की अपनी एक भाषा होती है। हमारी राष्ट्रभाषा हिन्दी है। संसार में अनेक भाषाएँ हैं। जैसे- हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, बँगला, गुजराती, पंजाबी, उर्दू, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, फ्रैंच, चीनी, जर्मन इत्यादि।
• भाषा के प्रकार- भाषा दो प्रकार की होती है – 1. मौखिक भाषा। 2. लिखित भाषा।
आमने–सामने बैठे व्यक्ति परस्पर बातचीत करते हैं अथवा कोई व्यक्ति भाषण आदि द्वारा अपने विचार प्रकट करता है तो उसे भाषा का मौखिक रूप कहते हैं।
जब व्यक्ति किसी दूर बैठे व्यक्ति को पत्र द्वारा अथवा पुस्तकों एवं पत्र-पत्रिकाओं में लेख द्वारा अपने विचार प्रकट करता है तब उसे भाषा का लिखित रूप कहते हैं।
• बोली: जिस क्षेत्र का आदमी जहाँ रहता है, उस क्षेत्र की अपनी एक बोली होती है। वहाँ रहने वाला व्यक्ति, अपनी बात दूसरे व्यक्ति को उसी बोली में बोलकर कहता है तथा उसी में सुनता है। जैसे–मगही , अंगिका, बज्जिका , भोजपुरी आदि बोलियाँ बिहार के निवासी बोलते कहते एवं सुनते हैं। इसी प्रकार क्षेत्र विशेष के लोगों की अपनी बोली होती है।उस बोली में अपनी बात दूसरे व्यक्ति को बोलकर कहते हैं तथा दूसरे व्यक्ति की बात सुनकर समझते हैं।

अतः भाषा का वह रूप जो एक सीमित क्षेत्र में बोला जाये, उसे बोली कहते हैं। कई बोलियों तथा उनकी समान बातों से मिलकर भाषा बनती है। बोली व भाषा का बहुत गहरा सम्बन्ध है। भाषा का क्षेत्रीय रूप बोली कहलाता है। अर्थात् देश के विभिन्न भागों में बोली जाने वाली भाषा बोली कहलाती है और किसी भी क्षेत्रीय बोली का लिखित रूप में स्थिर साहित्य वहाँ की भाषा कहलाती है।
• व्याकरण :मनुष्य मौखिक एवं लिखित भाषा में अपने विचार प्रकट कर सकता है और करता रहा है किन्तु इससे भाषा का कोई निश्चित एवं शुद्ध स्वरूप स्थिर नहीं हो सा। भाषा के शुद्ध और स्थायी रूप को निश्चित करने के लिए नियमबद्ध योजना की आवश्यकता होती है और उस नियमबद्ध योजना को हम व्याकरण कहते हैं।
• परिभाषा– व्याकरण वह शास्त्र है जिसके द्वारा किसी भी भाषा के शब्दों और वाक्यों के शुद्ध स्वरूपों एवं शुद्ध प्रयोगों का विशद ज्ञान कराया जाता है।
• भाषा और व्याकरण का संबंध – कोई भी मनुष्य शुद्ध भाषा का पूर्ण ज्ञान व्याकरण के बिना प्राप्त नहीं कर सकता। अतः भाषा और व्याकरण का घनिष्ठ संबंध हैं वह भाषा में उच्चारण, शब्द-प्रयोग, वाक्य-गठन तथा अर्थों के प्रयोग के रूप को निश्चित करता है।
• व्याकरण के विभाग– व्याकरण के चार अंग निर्धारित किये गये हैं–
1. वर्ण-विचार – इसमेँ वर्णों के आकार, भेद, उच्चारण, और उनके मिलाने की विधि बताई जाती है।
2. शब्द-विचार – इसमें शब्दों के भेद, रूप, व्युत्पति आदि का वर्णन किया जाता है।
3. पद-विचार – इसमेँ पद तथा उसके भेदोँ का वर्णन किया जाता है।
4. वाक्य-विचार – इसमेँ वाक्योँ के भेद, वाक्य बनाने और अलग करने की विधि तथा विराम–चिह्नों का वर्णन किया जाता है।

• लिपि : किसी भी भाषा के लिखने की विधि को ‘लिपि’ कहते हैं।
हिन्दी और संस्कृत भाषा की लिपि का नाम देवनागरी है। अंग्रेजी भाषा की लिपि ‘रोमन’, उर्दू भाषा की लिपि फारसी, और पंजाबी भाषा की लिपि गुरुमुखी है।
देवनागरी लिपि की निम्न विशेषताएँ हैं–
(i) यह बाएँ से दाएँ लिखी जाती है।
(ii) प्रत्येक वर्ण की आकृति समान होती है।  - जैसे– क, य, अ, द आदि।
(iii) उच्चारण के अनुरूप लिखी जाती है अर्थात् जैसे बोली जाती है, वैसी लिखी जाती है।

• साहित्य : ज्ञान-राशि का संचित कोश ही साहित्य है। साहित्य ही किसी भी देश, जाति और वर्ग को जीवंत रखने का- उसके अतीत रूपों को दर्शाने का एकमात्र साक्ष्य होता है। यह मानव की अनुभूति के विभिन्न पक्षों को स्पष्ट करता है और पाठकों एवं श्रोताओं के हृदय में एक अलौकिक अनिर्वचनीय आनंद की अनुभूति उत्पन्न करता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संस्कृत धातुसंग्रह

हिन्दी संस्कृत अभ्यास करना अभि + अस् - अभ्यसति अनुकरण करना अनु + कृ - अनुकरोति अनुगमन करना अनु + गम् - अनुगच्छति अनुगमन करना अनु + चर् - अनुचरति अनुगमन करना अनु + वृत् - अनुवर्तते अनुगमन करना अनु + सृ - अनुसरति अनुग्रह करना अनु + गृह् - अनुगृह्णाति अनुमोदन करना सम् ± मन् · सम्मन्यते अस्वीकार करना अप + ज्ञा - अपजानीते अवज्ञा करना अव + ज्ञा - अवजानीते अनुनय करना अनु + नी - अनुनयति अनुभव करना अनु + भू - अनुभवति अनादर करना अव + मन् - अवमन्यते अच्छा लगना रुच् - रोचते अच्छा दिखना शुभ् - शोभते अच्छा दिखना वि + लस् - विलसति अभिनन्दन करना अभि± नन्द् · अभिनन्दति अभिलाषा करना अभि + लस् - अभिलषति अभिलाषा करना काङ्क्ष - काङ्क्षते अदृश्य होना अन्तर् + धा - अन्तर्दधाति अनुमोदन करना मण्ड् - मण्डयति आिंलगन करना श्लिष् - श्लिष्यति आिंलगन करना आ + श्लिष् - आश्लिष्यति आशा करना आ + शंस् - आशंसते आना आ + गम् - आगच्छति आना सम् + आ - समागच्छति आना आ + या - आयाति आज्ञा देना (अनुमोदन करना) अनु + मन् - अनुमन्यते आज्ञा देना आ + दिश् - आदिशति आक्रमण करना अभि + द्रु - अभिद्रोग्धि आराधना करना आ + राध् - आराधयति आनन्...

संस्कृत में वृक्षों के नाम

हिन्दी संस्कृत अंकोट अज्रेट: (पुँ.) अनार दाडिम: (पुँ.) अमलतास कृतमाल:/आरग्वध: (पुँ.) अमरूद का वृक्ष पेरुक: (वृक्ष:) (पुँ.) अर्जुन का वृक्ष अर्जुन:/वीरतरु: (पुँ.) अशोक अशोक:/वञ्जुल: (पुँ.) आक अर्क:, मन्दार: (पुँ.) आम सहकार:, आम्रवृक्ष:, रसाल:, आम्र: (पुँ.) आबनूस तमाल: (पुँ.) आँवला आमलकी/धात्री/अमृता (स्त्री.) इमली अम्लिका (स्त्री.) ईख इक्षु:, रसाल: (पुँ.) एरण्ड एरण्ड:/उरुबक: (पुँ.) केशर केशर:, बकुल: (पुँ.) कोपल किसलयम् (नपुं.) कचनार कोविदार:/चमरिक: (पुँ.) कटहल पनस: (पुँ.) कदम्ब नीप:/कदम्ब: (पुँ.) करील करीर:(पुँ.) करौंदा करमर्द:/सुषेण: (पुँ.) वैंâथ कपित्थ:/दधित्थ: (पुँ.) खस उशीर: (पुँ.) खजूर खर्जू: (पुँ.)/खर्जूरम् (नपुं.) खैर खदिर:/दन्तधावन: (पुँ.) गिलोय गुडूची/जीवन्तिका (स्त्री.) गूगल गुग्गुल: (पुँ.) गूलर उदुम्बर:/यज्ञाङ्ग: (पुँ.) चंदन चन्दनम्, मलयम् (नपुं.) चिरचिटा अपामार्ग: (पुँ.) चीड़ भ्रददारु: (पुँ.) छाल वल्कलम् (नपुं.) छितवन शरद:, सप्तपर्ण: (पुँ.) जड़ मूलम् (नपुं.) जामुन जम्बू: (स्त्री.) ढाक पलाश:/िंकशुक: (पुँ.) ताड़ ताल: (पुँ.) देवदारवृक्ष देवदारु:/पीतदारु: (पुँ.)/द्रुकिलिमम् (नपुं.)...

संस्कृत में औषधियों के नाम

हिन्दी संस्कृत अकरकरा आकारकरभ:/अकल्लक: (पुँ.) अगर अगरु: (पुँ.)/जोङ्गकम् (नपुं.) अजमोद अजमोदा/खराश्वा (स्त्री.) अजवायिन यवानी/यवनिका (स्त्री.) अतीस अतिविषा/कश्मीरा (स्त्री.) अदरक आर्द्रकम्/शृङ्गवेरम् (नपुं.) अफीम अहिफेन:,निफेन: (पुँ.) अभरक अभ्रकम् (नपुं.) अर्क आसव:, रस: (पुँ.) असगन्ध अश्वगन्धा/वलदा/ कुष्ठघातिनी (स्त्री.) आँवला आमलकम्/धात्रीफलम् (नपुं.), अमृता (स्त्री.) ईसबगोल ईषगोलम्/स्निग्धबीजम् (नपुं.) कस्तूरी कस्तूरी (स्त्री.), कस्तुरि:, गन्धधूलि: (स्त्री.) काढ़ा क्वाथ:, कषाय: (पुँ.) क्लोरोफॉर्म मूर्च्छाकरी कालाजीरा अरण्यजीर:/क्षुद्रपत्र: (पुँ.) कुटकी कम्पी/कडम्बरा (स्त्री.) कुलञ्जन कुलञ्ज:/गन्धमूल: (पुँ.) केसर केसरम्/कुज्र्ुमम् (नपुं.) खश उशीरम्, नलदलम्, वीरणमूलम् (नपुं.) खस खस-खस्खस:, खसतिल: (पुँ.) गिलोय गुडूची/अमृता (स्त्री.) गुलाब जल जपाजलम् (नपुं.) गोली वटी, गोलिका (स्त्री.) घाव भरना व्रणरोपनम् (नपुं.) चन्दन चन्दनम्/श्रीखण्डम् (नपुं.) चिकित्सा रोगप्रतीकार: (पुँ.), वैद्यकम्, भेषजम् (नपुं.) चित्रक चित्रक: (पुँ.) चिरायता तृणनिम्ब:/निद्रारि: (पुँ.) चीड़ दारुगन्धा/चीडा (स्त्री.) छोटी इ...