सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

sanskrit 2022 -23

9th trm2 hin 2023

वर्ग नवम 
वार्षिक परीक्षा 2022-23
विषय हिंदी 
पूर्णांक 80
इस प्रश्न पत्र में 4 खंड हैंl सभी खंड अनिवार्य हैंl
परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में उत्तर लिखेंl



(खंड- क) 


I. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिएl 1x5=5

विद्यार्थी जीवन को मानव जीवन की रीढ़ की हड्डी कहें, तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। विद्यार्थी काल में बालक में जो संस्कार पड़ जाते हैं, जीवन भर वही संस्कार अमिट रहते हैं। इसीलिए यही काल आधारशिला कहा गया है। यदि यह नींव दृढ़ बन जाती है तो जीवन सुदृढ़ और सुखी बन जाता है। यदि इस काल में बालक कष्ट सहन कर लेता है तो उसका स्वास्थ्य सुंदर बनता है। यदि मन लगाकर अध्ययन कर लेता है तो उसे ज्ञान मिलता है, उसका मानसिक विकास होता है। जिस वृक्ष को प्रारंभ से सुंदर सिंचन और खाद मिल जाती है, वह पुष्पित एवं पल्लवित होकर संसार को सौरभ देने लगता है। इसी प्रकार विद्यार्थी काल में जो बालक श्रम, अनुशासन, समय एवं नियमन के साँचे में ढल जाता है, वह आदर्श विद्यार्थी बनकर सभ्य नागरिक बन जाता है। सभ्य नागरिक के लिए जिन-जिन गुणों की आवश्यकता है, उन गुणों के लिए विद्यार्थी काल ही तो सुंदर पाठशाला है। यहाँ पर अपने साथियों के बीच रहकर वे सभी गुण आ जाने आवश्यक हैं, जिनकी कि विद्यार्थी को अपने जीवन में आवश्यकता होती है।

प्रश्नः 1.
जीवन की आधारशिला किस काल को कहा जाता है?

प्रश्नः 2.
गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।

प्रश्नः 3.
मानव जीवन के लिए विद्यार्थी जीवन की महत्ता स्पष्ट कीजिए।

प्रश्नः 4.
छोटे वृक्ष के पोषण का उल्लेख किस संदर्भ में किया गया है और क्यों?

5. गद्यांश से 'इत' प्रत्यय वाले शब्दों को चुनकर लिखिएl

II. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिएl 1x5=5

. क्षमा शोभती उस भुजंग को
जिसके पास गरल हो।
उसको क्या, जो दंतहीन
विषहीन विनीत सरल हो।
तीन दिवस तक पंथ भागते
रघुपति सिंधु किनारे।
बैठे पढ़ते रहे छंद
अनुनय के प्यारे-प्यारे।
उत्तर में जब एक नाद भी
उठा नहीं सागर से
उठी अधीर धधक पौरुष की
आग राम के शर से।
सिंधु देह धर ‘त्राहि-त्राहि’
करता आ गिरा शरण में।
सच पूछो तो शर में ही
बसती है दीप्ति विनय की
संधि-वचन संपूज्य उसी का
जिसमें शक्ति विजय की .

प्रश्नः 1.
क्षमा करना किस भुजंग को शोभा देता है ?

प्रश्नः 2.
‘विषहीन विनीत सरल हो’ में निहित अलंकार का नाम बताइए।

प्रश्नः 3.
किसके संधि वचन संपूज्य होते हैं ?

प्रश्नः 4.
समुद्र की मर्यादा बनाए रखने हेतु राम ने क्या किया? इसका समुद्र पर क्या असर हुआ?

प्रश्नः 5.
राम के शर से पौरुष की ला कब धधक उठी? इसका क्या परिणाम रहा?

(खंड-ख) 

III. निम्न में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर 25 से 30 शब्दों में लिखिएl 3x4=12
1.किस घटना ने सालिम अली के जीवन की दिशा को बदल दिया और उन्हें पक्षी प्रेमी बना दिया?
2.लॉरेंस की पत्नी फ्रीडा ने ऐसा क्यों कहा होगा कि ‘‘मेरी छत पर बैठने वाली गौरैया लॉरेंस के बारे में ढेर सारी बातें जानती है?”

3.बालिका मैना ने सेनापति ‘हे’ को कौन-कौन से तर्क देकर महल की रक्षा के लिए प्रेरित किया?

प्रश्न 4.
मैना जड़ पदार्थ मकान को बचाना चाहती थी पर अंग्रेज़ उसे नष्ट करना चाहते थे। क्यों?

5.गुरुदेव ने शांतिनिकेतन को छोड़ कहीं और रहने का मन क्यों बनाया?

प्रश्न 6.
मूक प्राणी मनुष्य से कम संवेदनशील नहीं होते। पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

IV. ‘शहरवासी सिर्फ माटी वाली को नहीं, उसके कंटर को भी अच्छी तरह पहचानते हैं।’ आपकी समझ से वे कौन से कारण रहे होंगे जिनके रहते ‘माटी वाली’ को सब पहचानते थे? 4x1=4

V. 'एक कुत्ता और एक मैना' पाठ के अंतर्गत मैना दंपति के मध्य हुए संवाद को यथावत लिखेंl4x1=4

VI. निम्न में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर 25 से 30 शब्दों में लिखेंl 3X3=9

1.बादलों के आने पर प्रकृति में जिन गतिशील क्रियाओं को कवि ने चित्रित किया है, उन्हें लिखिए।

2.निम्नलिखित किसके प्रतीक हैं?

  1. धूल
  2. पेड़
  3. नदी
  4. लता
  5. ताल
  6. ?  

3.अलसी के लिए ‘हठीली’ विशेषण का प्रयोग क्यों किया गया है? 
प्रश्न 4.
कवि ने गाँव को ‘हरता जन-मन’ क्यों कहा है?

5.' यमराज की दिशा ' कविता की पहली दो पंक्तियों को पढ़ने तथा विचार करने से आपके मन-मस्तिष्क में जो चित्र उभारता है उसे लिखकर व्यक्त कीजिएl

(

         (खंड -ग) 

VII.अनुप्रास,यमक एवं श्लेष अलंकार के एक-एक उदाहरण लिखेंl  3x1=3

VIII.नीचे दिए गए शब्दों में प्रयुक्त उपसर्ग उनके सामने लिखिए – 1/2x8=4

(i) अधिवक्ता ……………………
(ii) उपाध्यक्ष ……………………
(iii) हमराही ……………………
(iv) लापरवाह……………………
(v) नापसंद ……………………
(vi) अध्यादेश ……………………
(vii) बदमिज़ाज़ ……………………
(viii) कमसिन ……………………

IX.नीचे कुछ शब्द दिए जा रहे हैं। आप इनमें प्रत्यय जोड़कर नए शब्द बनाइए –1/2x10=5

(i) चाल + ……………. = ………………….
(ii) लूट + ……………. = ………………….
(iii) देन + ……………. = ………………….
(iv) पढ़ + ……………. = ………………….
(v) खेल + ……………. = ………………….
(vi) कमा + ……………. = ………………….
(vii) पहन + ……………. = ………………….
(viii) सज + ……………. = ………………….
(ix) कृपा + ……………. = ………………….
(x) मर + ……………. = ………………….

X. निम्नलिखित समस्त पदों का विग्रह कीजिए –1/2x8=4
(i) आना-जाना
(ii) सप्ताह
(iii) दशानन
(iv) घुड़सवार
(v) अकाल पीड़ित
(vi) त्रिभुवन
(vii) देवदूत
(viii) चतुर्भुज
XI.अर्थ के आधार पर निम्नलिखित वाक्यों के भेद लिखिएl 1X5=5
(i) वर्षा होने के कारण नालियाँ भर गईं। ……………………..
(ii) आज ममता विद्यालय नहीं आई है। ……………………..
(iii) क्या आप फ़िल्म देखने नहीं चलेंगे? ……………………..
(iv) यदि अच्छे अंक आएँगे तो छात्रवृत्ति मिलेगी। ……………………..
(v) अरे! यह गीत तुमने लिखा है। ……………………..

XII. संधि विच्छेद करें तथा संधि का नाम लिखेंl1x4=4
अत्याचार 
पावन 
पवित्र 
गणेश
                 (खंड -घ) 

XIII.उत्सव’ छाता बनाने वाली कंपनी के लिए विज्ञापन तैयार कीजिएl 5x1=5
XIV.आपका मित्र मोहित अपने राज्य की अंडर 19 क्रिकेट टीम में चुन लिया गया है। इसके लिए बधाई देते हुए उसे पत्र लिखिए।5x1=5

XV.'प्रगति के पथ पर बढ़ता भारत' विषय पर संकेत बिंदुओं की सहायता से लगभग 150 शब्दों में निबंध लिखेंl6x1=6

संकेत-बिंदु –

  • भूमिका
  • शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति
  • चिकित्सा क्षेत्र में प्रगति
  • रेलवे क्षेत्र में प्रगति
  • अंतरिक्ष कार्यक्रम में प्रगति
  • फ़िल्म क्षेत्र में प्रगति
  • उपसंहार
(अथवा) 
. अच्छा पड़ोस/

अच्छा पड़ोस कितना आवश्यक

संकेत-बिंदु –

  • भूमिका
  • पड़ोसी का महत्त्व
  • पड़ोसी से हमारा व्यवहार
  • पड़ोसी से व्यवहार खराब होने के कारण
  • महानगरों का पड़ोस

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संस्कृत धातुसंग्रह

हिन्दी संस्कृत अभ्यास करना अभि + अस् - अभ्यसति अनुकरण करना अनु + कृ - अनुकरोति अनुगमन करना अनु + गम् - अनुगच्छति अनुगमन करना अनु + चर् - अनुचरति अनुगमन करना अनु + वृत् - अनुवर्तते अनुगमन करना अनु + सृ - अनुसरति अनुग्रह करना अनु + गृह् - अनुगृह्णाति अनुमोदन करना सम् ± मन् · सम्मन्यते अस्वीकार करना अप + ज्ञा - अपजानीते अवज्ञा करना अव + ज्ञा - अवजानीते अनुनय करना अनु + नी - अनुनयति अनुभव करना अनु + भू - अनुभवति अनादर करना अव + मन् - अवमन्यते अच्छा लगना रुच् - रोचते अच्छा दिखना शुभ् - शोभते अच्छा दिखना वि + लस् - विलसति अभिनन्दन करना अभि± नन्द् · अभिनन्दति अभिलाषा करना अभि + लस् - अभिलषति अभिलाषा करना काङ्क्ष - काङ्क्षते अदृश्य होना अन्तर् + धा - अन्तर्दधाति अनुमोदन करना मण्ड् - मण्डयति आिंलगन करना श्लिष् - श्लिष्यति आिंलगन करना आ + श्लिष् - आश्लिष्यति आशा करना आ + शंस् - आशंसते आना आ + गम् - आगच्छति आना सम् + आ - समागच्छति आना आ + या - आयाति आज्ञा देना (अनुमोदन करना) अनु + मन् - अनुमन्यते आज्ञा देना आ + दिश् - आदिशति आक्रमण करना अभि + द्रु - अभिद्रोग्धि आराधना करना आ + राध् - आराधयति आनन्...

संस्कृत में वृक्षों के नाम

हिन्दी संस्कृत अंकोट अज्रेट: (पुँ.) अनार दाडिम: (पुँ.) अमलतास कृतमाल:/आरग्वध: (पुँ.) अमरूद का वृक्ष पेरुक: (वृक्ष:) (पुँ.) अर्जुन का वृक्ष अर्जुन:/वीरतरु: (पुँ.) अशोक अशोक:/वञ्जुल: (पुँ.) आक अर्क:, मन्दार: (पुँ.) आम सहकार:, आम्रवृक्ष:, रसाल:, आम्र: (पुँ.) आबनूस तमाल: (पुँ.) आँवला आमलकी/धात्री/अमृता (स्त्री.) इमली अम्लिका (स्त्री.) ईख इक्षु:, रसाल: (पुँ.) एरण्ड एरण्ड:/उरुबक: (पुँ.) केशर केशर:, बकुल: (पुँ.) कोपल किसलयम् (नपुं.) कचनार कोविदार:/चमरिक: (पुँ.) कटहल पनस: (पुँ.) कदम्ब नीप:/कदम्ब: (पुँ.) करील करीर:(पुँ.) करौंदा करमर्द:/सुषेण: (पुँ.) वैंâथ कपित्थ:/दधित्थ: (पुँ.) खस उशीर: (पुँ.) खजूर खर्जू: (पुँ.)/खर्जूरम् (नपुं.) खैर खदिर:/दन्तधावन: (पुँ.) गिलोय गुडूची/जीवन्तिका (स्त्री.) गूगल गुग्गुल: (पुँ.) गूलर उदुम्बर:/यज्ञाङ्ग: (पुँ.) चंदन चन्दनम्, मलयम् (नपुं.) चिरचिटा अपामार्ग: (पुँ.) चीड़ भ्रददारु: (पुँ.) छाल वल्कलम् (नपुं.) छितवन शरद:, सप्तपर्ण: (पुँ.) जड़ मूलम् (नपुं.) जामुन जम्बू: (स्त्री.) ढाक पलाश:/िंकशुक: (पुँ.) ताड़ ताल: (पुँ.) देवदारवृक्ष देवदारु:/पीतदारु: (पुँ.)/द्रुकिलिमम् (नपुं.)...

संस्कृत में औषधियों के नाम

हिन्दी संस्कृत अकरकरा आकारकरभ:/अकल्लक: (पुँ.) अगर अगरु: (पुँ.)/जोङ्गकम् (नपुं.) अजमोद अजमोदा/खराश्वा (स्त्री.) अजवायिन यवानी/यवनिका (स्त्री.) अतीस अतिविषा/कश्मीरा (स्त्री.) अदरक आर्द्रकम्/शृङ्गवेरम् (नपुं.) अफीम अहिफेन:,निफेन: (पुँ.) अभरक अभ्रकम् (नपुं.) अर्क आसव:, रस: (पुँ.) असगन्ध अश्वगन्धा/वलदा/ कुष्ठघातिनी (स्त्री.) आँवला आमलकम्/धात्रीफलम् (नपुं.), अमृता (स्त्री.) ईसबगोल ईषगोलम्/स्निग्धबीजम् (नपुं.) कस्तूरी कस्तूरी (स्त्री.), कस्तुरि:, गन्धधूलि: (स्त्री.) काढ़ा क्वाथ:, कषाय: (पुँ.) क्लोरोफॉर्म मूर्च्छाकरी कालाजीरा अरण्यजीर:/क्षुद्रपत्र: (पुँ.) कुटकी कम्पी/कडम्बरा (स्त्री.) कुलञ्जन कुलञ्ज:/गन्धमूल: (पुँ.) केसर केसरम्/कुज्र्ुमम् (नपुं.) खश उशीरम्, नलदलम्, वीरणमूलम् (नपुं.) खस खस-खस्खस:, खसतिल: (पुँ.) गिलोय गुडूची/अमृता (स्त्री.) गुलाब जल जपाजलम् (नपुं.) गोली वटी, गोलिका (स्त्री.) घाव भरना व्रणरोपनम् (नपुं.) चन्दन चन्दनम्/श्रीखण्डम् (नपुं.) चिकित्सा रोगप्रतीकार: (पुँ.), वैद्यकम्, भेषजम् (नपुं.) चित्रक चित्रक: (पुँ.) चिरायता तृणनिम्ब:/निद्रारि: (पुँ.) चीड़ दारुगन्धा/चीडा (स्त्री.) छोटी इ...